देहरादून: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में मिठाई के गोदाम पर मारा छापा, जांच के लिए भेजे सैंपल
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के पटेलनगर क्षेत्र में एक मिठाई गोदाम पर मारा छापा। टीम को मौके पर संदिग्ध मिठाई सामग्री और खराब क्वालिटी के रसगुल्ले मिले। नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि त्योहारी सीजन में मिठाइयाँ सोच-समझकर खरीदें।