देहरादून: राजपुर स्थित एक बार में स्टंट दिखाते समय लगी आग, झुलसे कर्मचारी, मची अफरा-तफरी, वीडियो हुआ वायरल
देहरादून स्थित एक क्लब में मस्ती का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया। बार टेंडरों का आग उगलने वाला करतब इस कदर भारी पड़ा कि दोनों के चेहरे झुलस गए। वहीं क्लब में मौजूद सैकड़ों लोग बाल-बाल बचे। मामला देहरादून के राजपुर रोड स्थित सर्किल क्लब में पार्टी चल रही थी।