मऊगंज: मऊगंज में लगेंगे 40 सीसीटीवी कैमरे, अपराधियों पर रहेगी कड़ी नजर: एसपी
Mauganj, Rewa | Jan 6, 2026 मऊगंज जिले को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने बड़ी पहल की है।मऊगंज नगर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने आज 6 जनवरी की शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में 17 स्थानों पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव है।