वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ: बालोद जिले में गूंजा राष्ट्रभक्ति का तराना! 🇮🇳
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर आज बालोद जिले में प्रातः 11 बजे सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया।
संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) परिसर में आयोजित सामूहिक गायन में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसपी श्री किरण चव्हाण सहित जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत का सस्वर गायन किया।
एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति निष्ठा और सम्मान व्यक्त करने की इस ऐतिहासिक पहल ने पूरे जिले को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
#VandeMataram #150YearsOfVandeMataram #Balod #Chhattisgarh
83 views | Balod, Chhattisgarh | Aug 13, 2026