नावकोठी: हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर मुसहरी और बांध के बीच बदमाशों ने की लूटपाट,चाकू से हमला कर तीन व्यक्ति को किया जख्मी
नावकोठ थाना के हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर मुसहरी और बुढी गंडक नदी बांध के बीच बदमाशों ने तीन राहगीरों के साथ लूटपाट की तथा विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि इस के तहत घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य गवाहों के मौजूदगी में जांच पड़ताल की गई है। तथा संदिग्ध बदमाशों के विरुद्ध छापेमारी जारी है।