नावकोठी: महेशवारा में हुए रोड एक्सीडेंट में एक महिला के मौत मामले का प्राथमिकी थाना में हुआ दर्ज,क्षतिग्रस्त बाइक जब्त
नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवारा ब्रह्म स्थान के निकट हुए रोड एक्सीडेंट के दौरान एक महिला के मौत मामले का प्राथमिकी थाना में दर्ज किया गया है। इस सिलसिले में मृतका काजल कुमारी के पिता मनोज यादव ने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करा कर घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि महेशवारा ब्रह्म स्थान के निकट पीछे से बाइक सवार ने ठोकर मार दिया जिससे मेरी पुत्री की मौत हो गई