नौगावां सादात: ग्राम प्रधान के घोटाले की शिकायत करना गांव बीलना के युवक को पड़ा भारी, ग्राम प्रधान ने किया जानलेवा हमला
आपको बता दे की नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बीलना में वीरभान सिंह का परिवार रहता है। उनके पुत्र सुमित ने गांव के ग्राम प्रधान के घोटाले की शिकायत अधिकारियों से कर दी थी। इसी से नाराज ग्राम प्रधान ने सुमित पर मंगलवार शाम करीब 4:00 के आसपास में जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया, मारपीट की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई।