फतुहा: बूथ संख्या 254, हाजीपुर प्राथमिक विद्यालय के पीठासीन पदाधिकारी की अचानक बिगड़ी तबीयत
Fatwah, Patna | Nov 6, 2025 फतुहा विधानसभा के बूथ संख्या 254 हाजीपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रजाइनिंग ऑफिसर की एकाएक तबियत बिगड़ गई है। सूचना मिलते ही एआरओ सह बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा ने रिजर्व में रखे गए पदाधिकारी को प्रिजाइनिंग ऑफिसर के रूप में तैनात करते हुए बीमार ऑफिसर को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने इलाज के बाद बताया है कि ऑफिसर राजेश कुमार गुप्ता को आराम की जरूरत है।