फतुहा: फतुहा विधानसभा के निजामपुर गांव में ग्रामीणों ने 165 और 166 मतदान केंद्रों पर मतदान का बहिष्कार किया
Fatwah, Patna | Nov 6, 2025 फतुहा विधानसभा के निजामपुर गांव मे स्थित बूथ संख्या 165 और 166 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। दोपहर 1:00 बजे तक एक भी मत नहीं पड़ा है। स्थानीय विधायक सह उम्मीदवार डॉ रामानंद यादव ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव में स्थित संगत का 20 बीघा जमीन भू माफिया द्वारा कब्जा किया जा रहा है।