कैराना: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में फिर छोड़ा गया 34,557 क्यूसेक पानी, कैराना क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की संभावना
Kairana, Shamli | Aug 10, 2026 पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के चलते गत सात अगस्त को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 35,674 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके अगले दिन कैराना स्थित यमुना ब्रिज पर जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और नदी का बहाव 229.58 मीटर तक पहुंच गया था। बाद में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश थमने के साथ यमुना का जलस्तर नीचे आने लगा था। अब फिर पानी छोड़ा है।