शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर के परिवार को जातिसूचक गालियां देने और उनके पुत्र पर जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जीआईसी खेल मैदान से जुलूस निकालकर आक्रोश जताया और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।