शिकोहाबाद: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किसरांव गांव में आव गंगा के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार सुबह नौ बजे करीबन अरांव ब्लॉक के किसराव गांव स्थित आवगंगा के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, डीएम रमेश रंजन संग अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुये कहा कि उक्त आवगंगा के जीर्णोद्धार के बाद नहर से क्षेत्र में पानी की समस्या दूर होगी।