शिकोहाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने अलग-अलग झगड़ों के मामलों में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुए झगड़ों के मामलों में थाना दक्षिण पुलिस ने रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन सात लोगों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सिंहराज सिंह, नफीस और कपिल कुमार की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में गिरफ्तार किया गया।