शिकोहाबाद: दूल्हे के साथ बारात में जा रहे व्यक्ति को एक दर्जन से अधिक लड़कों ने पीटा, उपचार के लिए लाया गया जिला अस्पताल
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के लुखरया गांव में रविवार रात सवा दस बजे करीबन उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बदनपुर से फिरोजाबाद जा रही बारात में चल रहे सुनील राठौर जो कि खुद को दूल्हे का चाचा बता रहा है उसने बताया दूल्हेसंग जा रहा था बारात में अचानक लुखरया गांव में एक दर्जन से अधिक लड़कों ने पकड़ कर मारपीट कर दी। उसका सिर फोड़ दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया।