फिरोज़ाबाद: आनंद नगर ककरऊ कोठी के पास दूध की उधारी को लेकर बवाल, दो पक्षों में भिड़ंत, महिला और बच्चे समेत आधा दर्जन से अधिक घायल
थाना उत्तर क्षेत्र के आनंद नगर ककरऊ कोठी के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे दूध की उधारी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि विवाद हाथापाई में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना में एक पक्ष से सीटू, उसकी पत्नी उर्मिला और 12 वर्षीय बेटा घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से बलवीर सिंह, निर्मला देवी, रामू व अनु को चोटें आई।