फिरोज़ाबाद: गांव नगला फतेह में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय मजदूर की बिजली करंट लगने से हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के नगला फ़तेह मे अनिल नामक मजदूर को हाई टेंशन बिजली करेंट गया। जिसको आनन फानन जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों नें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन विना पोस्टमार्टम कराये शव को अस्पताल सें ले गए। बताया जाता है युवक निर्माणधीन मकान मे मजदूरी कर रहा था। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है।