बटियागढ़: मजदूरी करते समय बिजली लाइन से टकराया सरिया,मजदूर को लगा करंट,रजपुरा की घटना
रजपुरा गांव में एक मजदूर को मजदूरी कार्य करते समय करंट लग गया,करंट से झुलसे पवन यादव पिता बिहारी यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बाजना जिला छतरपुर को दूसरे मजदूर साथी की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लाया गया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है,बताया जा रहा पवन यादव अपने साथी मजदूरों के साथ कार्य कर रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया