बटियागढ़: बरी में अज्ञात हाइवा की टक्कर से बछड़े की मौत,चरवाहा बाल बाल बचा,रजपुरा थाना पुलिस को दी गई सूचना
फतेहपुर रजपुरा मार्ग पर बटियागढ़ ब्लाक के बरी गांव मे अज्ञात हाइवा ने सड़क पर मवेशियों को टक्कर मार दी घटना में एक बछड़े की मौत हो गई,वन्ही चरवाहा बाल बाल बचा,घटना के बाद हाइवा चालक मौके से वाहन सहित भाग निकला,घटना की सूचना रजपुरा थाना पुलिस को दी गई है।घटना से ग्रामीणों में रोष है, आरोप है कि आये दिन यंहा वाहन चालक दुर्घटनाओं को अंजाम देकर भाग जाते हैं।