चंदौसी: संभल के चंदौसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार, मौके पर चार थानों की पुलिस बल मौजूद
चंदौसी कोतवाली इलाके के कैथल गांव में पुलिस चैकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ रविवार सुबह 11:00 की करीब हो गई जिसमें संदिग्ध दो लोग आर वन फाइव बाइक पर आते दिखाई दिए पुलिस से रोकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो कर गिर गया पीछे बैठा हुआ फरार हो गया