बरहट: पतौना चौक से पुलिस ने तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, 7 मवेशी भी बरामद
Barhat, Jamui | Mar 3, 2025 मलयपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को पतौना चौक से पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पिकअप वाहन से 7 मवेशियों को बरामद किया है। उक्त जानकारी पुलिस द्वारा 5 बजे दी गई। मलयपुर थानाध्यक्ष विकाश कुमार के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।