बरहट: दौलतपुर पतौना बालू घाट में बालू माफिया ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, पुलिस ने भी की जवाबी फायरिंग
Barhat, Jamui | Mar 1, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पतौना घाट पर बालू माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे पुलिस टीम पर बालू माफिया ने फायरिंग शुरू कर दिया। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बचाव के लिए फायरिंग की है। घटना शनिवार की 9 बजे के लगभग की है। हालांकि घटना में किसी की कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।