बरहट: बिशनपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Barhat, Jamui | Mar 2, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों ने 4:30 बजे बताया कि मृतक नए रिश्तेदारी के लिए जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।