खुरई: प्यासी गांव में शास स्कूल मैदान के बीच बिना अनुमति पंचायत भवन का निर्माण, ग्रामीणों ने SDM से की शिकायत
Khurai, Sagar | May 9, 2026 प्यासी गांव के शासकीय प्राथमिक शाला के ठीक सामने बच्चों के खेल मैदान में बिना अनुमति सरपंच सचिव द्वारा पंचायत भवन बनाया जा रहा है, शिक्षा विभाग से इसकी अनुमति भी नहीं ली, बच्चों के भविष्य को देखते हुए ग्रामीणों ने SDM से शिकायत करते हुए निर्माणकार्य रोकने की मांग की है,शिकायतकर्ता ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि गांव में शास. भूमि पर सरपंच का कब्ज़ा है।