छतरपुर यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु आज 28 मई दोपहर करीब 4:30 बजे सात दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के समापन पर थाना यातायात परिसर स्थित प्रशिक्षण शाला में स्कूली बस चालकों एवं अटेंडरों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।