बौंली: बौंली थाना पुलिस ने निवाई रोड पर की कार्रवाई, शांतिभंग के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बौंली थाना पुलिस लगातार एक्शन में है। बौंली थाना पुलिस ने रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे निवाई रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।थाना पुलिस ने झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।कांस्टेबल मनीष के मुताबिक आरोपी मनसुख को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।