देवबंद: देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसाक गोरा ने महफिल में खड़े होकर सम्मान देने पर हदीस की रोशनी में दी अहम नसीहत
देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इशा गोरा ने शनिवार शाम 6 बजे एक बयान जारी कर कहा कि महफिलों में किसी व्यक्ति के आने या मौजूद होने पर लोगों का खड़ा होना सम्मान माना जाता है, लेकिन इस्लामी शिक्षाओं में इसे लेकर कई पहलुओं पर विचार किया गया है। इसी विषय को लेकर मौलाना कारी इसहाक गोरा ने एक वीडियो संदेश में हदीस की रोशनी में महत्वपूर्ण बात रखी है।