मथुरा: बिरला मंदिर के समीप दिनदहाड़े बिजली उपकेंद्र में घुसकर SSO पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मथुरा। मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, आकाशवाणी बिरला मंदिर परिक्रमा मार्ग में शनिवार दोपहर को ड्यूटी के दौरान एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) पर कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है यहां कर्मचारियों के साथ लोगों ने लेट डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया फिर इतने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की