पूरनपुर: चेन्नई में मजदूरी कर लौटे श्रमिकों के लाखों रुपये लेकर ठेकेदार फरार, विरोध करने पर हुई मारपीट
पूरनपुर। चेन्नई की एक जूस कंपनी में काम कराने ले गए ठेकेदार पर नौ मजदूरों की लाखों रुपये की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर निवासी अफरोज उर्फ पप्पू खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गहलुइया निवासी ठेकेदार उन्हें चेन्नई ले गया था। कंपनी में 20 हजार रुपये मासिक मजदूरी तय थी, लेकिन ठेकेदार ने 14 हजार रुपये देने की बात कही।