महागामा: कुशमहारा उच्च विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन, ग्राम सशक्तिकरण और 360 डिग्री विकास मॉडल की पहल
Mahagama, Godda | Apr 11, 2026 महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमहरा में आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में उभर कर सामने आया। यह आयोजन ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में वाईएचओ द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामई में उपस्थिति रही।