बक्सर: बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 80 लोगों से वसूला गया 38,700 रुपये जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 4, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आयोजित मैजिस्ट्रेट कैंप कोर्ट के दौरान आरपीएफ ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत महिला कोच एवं दिव्यांग कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ अवैध ट्रेसपास (रेल लाइन पार करने) तथा नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की गई।