बेंगाबाद: बरगंडा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दो आचार्यों की सेवानिवृत्ति पर स्नेह मिलन समारोह संपन्न
बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दो आचार्य की सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को 1 बजे स्नेह मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।आचार्य झूपर महतो एवं अर्जुन प्रसाद वर्मा की सेवानिवृत्ति पर प्रधानाचार्य आनंद कमल ने पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया।वहीं विद्यालय परिवार की ओर से दोनों आचार्य को अंगुठी,वस्त्र,शाल,मिठाई,ट्राली बैग आदि उपहार प्रदान किए गए।