मथुरा: मथुरा का गंधर्व कुंड बना बीमारियों का गढ़, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मथुरा का गंधर्व कुंड बना बीमारियों का गढ़,ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी सरकार भले ही विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन मथुरा में जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। कभी आस्था और इतिहास का प्रतीक रहा ऐतिहासिक गंधर्व कुंड' आज प्रशासनिक अनदेखी के कारण गंदगी, बदबू और मच्छरों का केंद्र बन चुका है।