हसपुरा: डिण्डीर हाईस्कूल के परिसर में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द की जयंती जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद के तत्वाधान में मनाई गई
हसपुरा तहसील के हाईस्कूल डिण्डीर के परिसर में शुक्रवार को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद के तत्वाधान में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर मालार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया।इसके उपरांत कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के जीवनी पर चर्चा कि गई।