बाड़ी: 2 छात्र गुटों के बीच लाठी-भाटा जंग, 3 घायल
Bari, Dholpur | Jun 13, 2026 जिले के बाड़ी शहर के गर्ल्स स्कूल के पास छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के युवा जमा हो गए और उनके बीच पथराव व लाठी-भाटा जंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के तीन छात्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे,