मिहींपुरवा: मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने विदेशी शराब के साथ दो भारतीय नागरिकों को किया गिरफ्तार
मिहींपुरवा भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है उनके पास से बड़ी मात्रा में विदेशी और स्थानीय शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा और थाना मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध गतिविधियों और तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की।