दरभंगा: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार, हर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के आलोक में जिले के सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम कौशल कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इन शिविरों का आयोजन प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पंचायत स्तर पर उपस्थित रहक