शाजापुर: शाजापुर में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का दौरा, संगठन पर्व और जिला अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सोमवार को शाजापुर पहुंचे। उन्होंने यहां पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन पर्व के तहत हाल ही में संपन्न हुए जिला अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर भी अपने विचार रखें कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन नहीं परिवार है।