शाजापुर: शाजापुर में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में शिविर आयोजित, दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया
शाजापुर के लालघाटी क्षेत्र में स्थित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सोमवार को दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शाजापुर जनपद शिक्षा केंद्र क्षेत्र के विद्यार्थियों का परीक्षण विशेषज्ञ की टीम द्वारा किया गया। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की दिव्यांगता की स्थिति की जानकारी जुटाई गई।