शाजापुर: ₹39 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली थाने में एक व्यापारी के खिलाफ दर्ज हुआ मुक़दमा
कोतवाली पुलिस ने एक व्यापारी के खिलाफ 39 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी व्यापारी ने फरियादी की वेयरहाउस में रखी सोयाबीन ऊंचे दामों पर बेचने का लालच देकर खरीद ली और इसके अलावा फरियादी से पांच बार में नगद रुपए भी ले लिए। आरोपी व्यापारी द्वारा 29 लाख की नगद राशि और 10 लाख की सोयाबीन लेने के बाद फरियादी को रूपए लौटाने से इंकार कर दिया।