शाजापुर: पतोली गांव के कुएं में गिरा सूअरों का झुंड, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सोमवार सुबह-सुबह शाजापुर के पतोली गांव के एक कुएं में सुअरों का झुंड गिर गया जिसमें 1 मादा सुअर और उसके 6 बच्चे शामिल थे ।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद 2 बजे करीब मादा सुअर और उसके बच्चों को कुएं से निकालकर जंगल में छोड़ा गया।