बंजरिया: आंधी तूफान से बंजरिया में गेहूं की फसल प्रभावित, किसान मायूस, प्रति कट्ठा 50 से 70 किलो हो रहा उत्पादन
आंधी तूफान से बंजरिया में गेहूं का फसल हुआ प्रभावित किसान मायूस, प्रति कट्ठा 50 से 70 किलो मात्र हो रहा उत्पादन। पब्लिक एप्प की टीम शनिवार 12 बजे कई पंचायतो का दौरा क़िया। किसानों ने बताया कि प्रति कट्ठा लगभग 1सौ से 120 किलो उत्पादन होना चाहिए। लेकिन बेमौसम आंधी तूफान व बारिश से दाना भीग गया,तेज धूप व पछुवा हवा से दाना सुख गया,जिससे उत्पादन काफी घट गया है।