कुटुंबा: अंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाइवा से 550 किलो गांजा बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
नशे के कारोबार के विरुद्ध अंबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदता गांव के समीप एनएच-139 पर छापेमारी कर एक हाइवा से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में करीब 550 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। साथ ही हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।