अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया बक्सीराम में खेल रही किशोरी के ऊपर गरम कड़ी गिरने से झुलसी, अस्पताल में भर्ती
अजीतमत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़िया बक्शीराम में काव्य पुत्री वीर सिंह निवासी रुरुआ भिंड रिश्तेदारी में आई हुई थी। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे शादी समारोह की तैयारी चल रही थी कि तभी वह खेलते हुए रसोई में पहुंच गई। जहां पर कढ़ाई में कड़ी बन रही थी। अचानक से कढ़ाई काव्य के ऊपर आ गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।