सिंगरौली: सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक का हुआ तबादला, मनीष खत्री बने नए पुलिस अधीक्षक
सोमवार को राज्य शासन द्वारा करीब दर्जन भर पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। जिसमें सिंगरौली पुलिस अधीक्षक रही श्रीमती निवेदिता गुप्ता का तबादला करते हुए उन्हें सेनानी 8वीं विसबल छिंदवाड़ा भेजा गया है। वहीं छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक रहे मनीष खत्री को सिंगरौली जिले का प्रभार सौंपा गया है।