मोठ: नौतपा का कहर: मोठ में दोपहर होते ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लू से लोग बेहाल
Moth, Jhansi | May 25, 2026 झांसी के मोठ में नौतपा शुरू होते ही भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार दोपहर तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कें और बाजार सुनसान नजर आए। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।