इंदौर: मालवा मिल चौराहे पर हिन्दू जागरण मंच ने जलाया राहुल गांधी का पुतला, संसद में हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर जताया विरोध
Indore, Indore | Jul 4, 2024 इंदौर का मालवा मिल चौराहे पर आज बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के द्वारा संसद में हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा ही हिंदू विरोधी बयान देते आए हैं और इस बार उनके द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताया गया है।