इंदौर: ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के साथ एक करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले सॉफ्टवेयर डेवलपर को साइबर सेल ने किया गिरफ्तार, जांच जारी
Indore, Indore | Jul 4, 2024 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के अधिवक्ता के द्वारा साइबर सेल में की गई शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने एक वेबसाइट डेवलपर मयंक सलूजा को गिरफ्तार किया है। जिसमें उस पर आरोप है कि उसके द्वारा ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म डेवलप करने के नाम पर फरियादी से 1 करोड रुपए की राशि वसूल ली, वही इस मामले में शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर डिजिटल एविडेंस जप्त किए हैं।