नारायणपुर: 'डोडिया गैंग' के तीन नकबजन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद किया गया
नारायणपुर/अलवर। पुलिस ने 'डोडिया गैंग' का पर्दाफाश कर तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मेघा गोयल के निर्देशन में टीम ने राकेश, भीमसिंह उर्फ लुच्चा और हरिकेश बावरिया को पकड़ा। आरोपियों से एक नकब, प्लास और दो बिना नंबर की बाइक बरामद हुईं। भीमसिंह पर पहले से 13 मामले दर्ज हैं।