पीलीभीत: पूरनपुर में बारिश से प्रभावित किसानों और मजदूरों ने राहत की मांग की, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। भारी बारिश से प्रभावित किसानों और पंजीकृत मजदूरों को राहत दिलाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सोमवार दोपहर 12 बजे नगरपालिका सभासद तौफीक कादरी और नादिर रजा वरकाती ने एसडीएम को सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि लगातार हुई बारिश से किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में फसल गिरने और जलभराव के कारण किसानों को आर्थिक क्षति उठानी