पुरवा: पुरवा में बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया
Purwa, Unnao | Apr 9, 2026 पुरवा में तहसील प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर पंचायत क्षेत्र के कस्बा भवानी में बुलडोजर चलाकर करीब पांच बिस्वा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया है। इस जमीन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।